Current Affairs May 2018


=>चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (BRI) के जबाब में भारत की ‘न्यू पोर्ट पॉलिसी’ : भारत बनाएगा थाईलैंड-म्यांमार, बांग्लादेश , ईरान और श्रीलंका में पोर्ट’
- थाईलैंड-म्यांमार बॉर्डर और श्रीलंका में बंदरगाह बनाने में भारत जापान के साथ सहयोग करेगा। यह काम जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 'मुक्त एवं खुली भारत-प्रशांत रणनीति' के तहत किया जाएगा।
- इस रणनीति के तहत लोन देने की बात भी शामिल है। इसका मकसद चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (BRI) और भारत-प्रशांत क्षेत्र में उसके आक्रामक कदमों का जवाब देना है।
- थाईलैंड की सीमा से सटे दक्षिण पूर्वी म्यामांर में दावेई और उत्तर पूर्वी श्रीलंका में त्रिंकोमाली में बंदरगाह बनाने पर विचार किया जा रहा है।
- दावेई में एक स्पेशल इकनॉमिक जोन बनाने की योजना भी है। इसके अलावा जापान दक्षिण पूर्व बांग्लादेश में मातारबाड़ी बंदरगाह को डिवेलप करना चाहता है।
- इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने का मकसद यह है कि पश्चिम एशिया से होकर एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले समुद्री रास्तों को सुरक्षित किया जाए।
- भारत ने भी बांग्लादेश के ‘पियारा’ में एक डीप-सी पोर्ट बनाने की योजना तैयार की है। 8 अरब डॉलर से बनने वाला यह मल्टीपरपज टर्मिनल होगा।
- चीन भी दावेई और मातारबाड़ी में नए बंदरगाह बनाना चाहता था, लेकिन वह कदम नहीं बढ़ा सका। चीन जो लोन देता है, उस पर वह बहुत ज्यादा ब्याज वसूलता है और इसके चलते एशियाई देश उधार लेने की अपनी योजना पर नए सिरे से गौर करने लगे हैं।
- जापान, म्यांमार और थाईलैंड मिलकर दावेई में नया बंदरगाह बनाएंगे। भारत के भी इसमें भूमिका निभाने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट की लागत 1.83 अरब डॉलर आने का अनुमान है।
- योजना के मुताबिक, नए बंदरगाह के पास एक स्पेशल इकनॉमिक जोन बनाया जाएगा, साथ ही बैंकॉक और दावेई के बीच एक हाईवे बनाया जाएगा।
- श्रीलंका में भारत और जापान त्रिंकोमाली में मौजूद एक छोटे बंदरगाह का विस्तार कर उसे ट्रेड पोर्ट बनाएंगे, जहां बड़े जहाज जा सकें। इस प्रोजेक्ट की लागत 9.2-12 करोड़ डॉलर आने का अनुमान है।
- बांग्लादेश के मातारबाड़ी में एक नया बंदरगाह बनाया जाएगा। वहां बांग्लादेश के कार्गो वॉल्यूम का आधा हिस्सा अनलोड हुआ करेगा। इस तरह वह आसपास के इलाकों के विकास में भूमिका निभाएगा।
इन बंदरगाहों से संबंधित देशों की तटरक्षक क्षमता भी बढ़ेगी। इससे टैंकरों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा मजबूत होगी।
- चीन हिंद महासागर में अपने अड्डे बनाने का कदम बढ़ा रहा है। उसने दक्षिण श्रीलंका में हंबनटोटा पोर्ट के इस्तेमाल के लिए 99 साल की लीज हासिल कर ली है। वह पाकिस्तान और म्यांमार में बंदरगाहों के विकास में मदद कर रहा है।
1. देश में हाथियों को संरक्षण प्रदान करने तथा उन्हें आवाजाही का सुरक्षित मार्ग देने हेतु चलाए गये अभियान का क्या नाम है?
a. हाथी मेरा साथी
b. गज यात्रा
c. गज नंदन
d. सेव एलीफैंट
2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है?
a. पंकज सरन
b. सुमित सुखीजा
c. पुष्पेन्द्र वर्मा
d. संजय राय
3. शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किस स्थान पर समुद्र के भीतर पर्वत श्रृंखलाएं एवं गहरी घाटियाँ खोजी गईं?
a. कनाडा
b. अंटार्कटिका
c. ग्रीन वैली
d. स्पेन
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में आईपीएल 2018 के इमर्जिंग प्लेयर के रूप में सम्मानित किया गया?
a. राशिद खान
b. एबी डिविलियर्स
c. विराट कोहली
d. ऋषभ पंत
5. उत्तर भारत के किस पर्वतीय क्षेत्र में पानी का भीषण संकट छाया हुआ है?
a. नैनीताल
b. चंबा
c. शिमला
d. हरिद्वार
6. अमेरिकी फाइनेंशियल मैगज़ीन बैरंस द्वारा प्रकाशित विश्व के शीर्ष 30 सीईओ की सूची में किस अकेले भारतीय का नाम शामिल है?
a. संजय सिंह
b. आदित्य पुरी
c. विवेक गौतम
d. अविनाश त्रिपाठी
7. केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के लिए प्रति वर्ष कितने लाख रुपये देने का फैसला किया है?
a. 1 लाख रुपये
b. 5 लाख रुपये
c. 10 लाख रुपये
d. 7 लाख रुपये
8. भारत और किस देश के बीच 2003 में हुए सीज़फायर समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बन गई है?
a. जापान
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. चीन
9. भारत ने किस बैंक के साथ राजस्थान परियोजना के लिए 21.7 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया?
a. विश्व बैंक
b. भारतीय स्टेट बैंक
c. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
d. पंजाब नेशनल बैंक
10. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने 28 मई 2018 को किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया के पहले पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डे के रूप में मान्यता दी?
a. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
b. जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा
c. छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
d. कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
11. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 'प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान परियोजना' प्रारम्भ की है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. हिमाचल प्रदेश
d. हरियाणा
12. विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला निम्न में से कौन बन गई हैं?
a. अरूणिमा सिन्हा
b. बछेंद्री पाल
c. शिवांगी पाठक
d. संगीता बहल
उत्तर:
1. b. गज यात्रा
विवरण: गज यात्रा का उद्देश्य भारत में मौजूद हाथियों की आवाजाही के लिए उन्हें सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है. गज यात्रा के तहत भारत में 100 ‘एलीफैंट कॉरिडोर’ बनाए जायेंगे.
2. a. पंकज सरन
विवरण: भारत के वरिष्ठ राजनयिक पंकज सरन को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है.
3. b. अंटार्कटिका
विवरण: शोधकताओं ने अंटार्कटिका में जमी बर्फ के नीचे छिपी पर्वत श्रृंखलाओं और तीन गहरी घाटियों की खोज की है. यह खोज यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पोलर गैप प्रोजेक्ट के तहत की गई.
4. d. ऋषभ पंत
विवरण: दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस साल के 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
5. c. शिमला
विवरण: शिमला (हिमाचल प्रदेश) में सात दिनों से जारी जल संकट के कारण कई जगहों पर पुलिस के पहरे में लोगों को पानी बांटा जा रहा है.
6. b. आदित्य पुरी
विवरण: अमेरिकी फाइनेंशियल मैगज़ीन बैरंस द्वारा प्रकाशित विश्व के शीर्ष 30 सीईओ की सूची में एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी अकेले भारतीय हैं.
7. a. 1 लाख रुपये
केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को कार्यालय खर्च के लिए प्रति वर्ष 1 लाख रूपये देने का फैसला किया है.
8. c. पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 में हुए सीज़फायर समझौते को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बन गई है.
9. a. विश्व बैंक
विवरण: भारत ने विश्व बैंक के साथ राजस्थान परियोजना के लिए 21.7 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया.
10. d. कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने 28 मई 2018 को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया के पहले पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डे के रूप में मान्यता दी.
11. c. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा तथा कृषि विशेषज्ञ पदमश्री सुभाष पालेकर के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान’ नामक एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है.
12. d. संगीता बहल
विवरण: जम्मू कश्मीर की उद्यमी और पूर्व मॉडल संगीता बहल ने 53 साल की उम्र में 28 मई को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट दो शेरपाओं की मदद से फतह की, जिसके साथ वो ऐसा करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गयी हैं.
Previous
Next Post »