Important Questions
सिन्धु घाटी का खोजा गया सबसे पुराना स्थल कौन सा है? - हड़प्पा
सिन्धु घाटी स्थल की खोज सबसे पहले करने वाला इतिहासकार कौन था? - दयाराम साहनी (1921 में)
किस व्यक्ति ने सिंधु घाटी सभ्यता नामक एक उन्नत नगरीय सभ्यता पाए जाने की विधिवत घोषणा की थी? - सर जॉन मार्शल ने 1924 ई. में (वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के तत्कालीन महानिदेशक थे)
सिन्धु घाटी सभ्यता के विस्तार को स्थलों के माध्यम से कैसे वर्णित कर सकते हैं? - यह विस्तार उत्तर में जम्मू के माण्डा नामक स्थल से महाराष्ट्र के दायमाबाद तक और पश्चिम में विस्तार सुत्कागेंडोर से पूर्व में आलमगीरपुर ( उत्तर प्रदेश) तक है
सिन्धु घाटी सभ्यता के प्रमुख नगर कौन से थे? - हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, बनवाली और चन्दूहाड़ो
विश्व की किस संस्कृति को सिन्धु घाटी सभ्यता का जनक माना जाता है (हालांकि सभी इतिहासकार इस तथ्य से सहमत नही हैं) - मेसोपोटामिया
मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है? - सिन्धु नदी के किनारे (पाकिस्तान के लरकाना प्रांत में)
हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है? - रावी नदी के किनारे (पाकिस्तान के मोंट्गोमरी प्रांत में)
कालीबंगा कहा स्थित है? - उत्तरी राजस्थान के गंगानगर जिले में मृत घग्गर नदी के किनारे
लोथल कहां स्थित है? - गुजरात में खम्भात नदी के मुहाने पर भोगवा नदी के किनारे
बनवाली किस नदी के किनारे स्थित है? - बनवाली हरियाणा में उस सरस्वती नदी के किनारे स्थित माना जाता है जो आज लुप्त हो चुकी है
चन्दुहाड़ो कहाँ और किस नदी के किनारे स्थित है? - पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में सिन्धु नदी के किनारे
विशाल स्नानागार कहां स्थित है? - मोहनजोदड़ो में
सिन्धु घाटी स्थलों से प्राप्त अधिकांश मूर्तियां किस वस्तु से बनी हैं? - टेराकोटा
सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग किस वस्तु के विश्व में प्रथम उत्पादक थे? - कपास और सूती वस्त्र्
मोहनजोदाड़ो में प्राप्त विशाल स्नानागार का आकार कितना है? - 180 फीट गुणे 108 फीट। इसका स्नानकुण्ड 39 फीट लम्बा, 23 फीट चौड़ा तथा आठ फीट गहरा है।
सिन्धु घाटी स्थलों में प्राप्त कौन सी इमारत सबसे विशाल है? - मोहनजोदड़ो में प्राप्त विशाल अनाज कोठार (धान्यकोठार) जिसका आकार 150 गुड़ा 50 फीट है
काँसे की नर्तकी की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है? - मोहनजोदड़ो में
सिन्धु घाटी सभ्यता का कौन सा एकमात्र्ा स्थल ऐसा है जहाँ दुर्ग नही बना था? – चन्दूहाड़ो
सिन्धु घाटी के किस स्थल में सबसे बड़ा अनाज कोठार प्राप्त हुआ है? - मोहनजोदड़ो में
सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे पश्चिमी नगर कौन सा था? - आलमगीरपुर (वर्तमान मेरठ)
सिन्धु घाटी सभ्यता का सबसे दक्षिणी नगर कौन सा था? - दायमाबाद (महाराष्ट्र)
सिन्धु घाटी सभ्यता का निर्माता किसे माना जाता है- द्रविडों को
सिन्धु घाटी सभ्यता का परिपक्व काल (स्वर्ण युग) क्या मान जाता है? - 2200-2000 ई.पू.
सिन्धु सभ्यता की शुरुआत (प्रारम्भिक काल) क्या मान जाता है?- 3000 ई.पू. से 2500 ई.पू.
सिन्धु सभ्यता का पतन किस काल के दौरान हुआ?- 1750 ई.पू. से 1500 ई.पू. के बीच
सिन्धु सभ्यता किस युग की थी? - कांस्ययुगीन
सिन्धु सभ्यता की मुख्य विशेषताएं क्या थी?- भवन बनाने में पत्थरों के बजाय ईंटों का प्रयोग तथा भूमिगत जलनिकास की बेहतरीन व्यवस्था
सिन्धु सभ्यता के दौरान इसका सबसे बड़ा नगर कौन सा था? - मोहनजोदड़ो
सिन्धु सभ्यता के अंतर्गत किस नगर को प्रमुख बंदरगाह माना गया है? - लोथल
सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?- कृषि
भारतीय पटल पर आर्यों का उद्भव किस समयावधि के दौरान हुआ?- 2000 ई.पू. से 1500 ई.पू.
भारत में कौन सा हड़प्पा नगर हाल में ही में खोजा गया है? - धौलावीरा
भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे पहले खेती कहां प्रारंभ हुई? - मेहरगढ
हड़प्पा युग मे मुख्य रूप से किस देवता की पूजा होती थी? - पशुपति महादेव की
सिन्धु घाटी सभ्यता के शीघ्र पतन का मुख्य कारण क्या था? - आर्यों का आक्रमण
सिन्धु घाटी सभ्यता के क्रमिक पतन के क्या कारण थे? - प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ, सूखा, उर्वरता में कमी, जंगलों का विनाश, भूकंप आदि
सिन्धुवासियों को लोहे का ज्ञान था अथवा नही?- नही
हड़प्पा काल के किस स्थल से चावल के अवशेष मेले हैं? - लोथल एवं रंगपुर
आर्य लोगों ने भारत में किस दर्रे से प्रवेश किया- खैबर दर्रा
सिन्धु घाटी के लोग किस देवी की पूजा करते थे?- मातृदेवी की
हड़प्पा कालीन लोगों का मुख्य भोजन क्या था? - गेंहू और जौ
सिन्धु घाटी सभ्यता को नगरीय सभ्यता क्यों कहा जाता है- क्योंकि पहली बार पक्की ईंटों का प्रयोग किया गया है
हड़प्पा कालीन समाज कैसा था? – मातृसत्तात्मक
लोथल का प्रमुख बंदरगाह कहां स्थित था? - गुजरात में खंभात की खाड़ी में
क्या सिन्धु घाटी की लिपि को अभी तक पढ़ा जा सका है? - नही
सिन्धु घाटी सभ्यता का पूज्य पशु और पूज्य वृक्ष कौन था? - पूज्य पशु कूबड़वाला साड़ और पूज्य वृक्ष पीपल
सिन्धु घाटी सभ्यता के विस्तार का मानचित्र् पर कैसा आकार बनता है? - त्रिभुज