Daily Current Affairs,


प्रश्न. ‘बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2023’ का आयोजन किस संस्था द्वारा किया जा रहा है ?

उत्तर : यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC)

व्याख्या :

• UAE में होने वाले CoP-28 से पहले UNFCCC के द्वारा बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया।

• ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में पृथ्वी सम्मिट का आयोजन किया गया था जिसमें एजेंडा 21 को पेश किया गया इसी एजेंडा को आधार मानते हुए वर्ष 1994 में UNFCCC का गठन हुआ।

• जलवायु परिवर्तन के लिए प्रत्येक वर्ष CoP का आयोजन किया जाता है CoP-27 का आयोजन इजिप्ट में किया गया था इस वर्ष CoP-28 का आयोजन UAE में किया जाएगा।


प्रश्न. किस समिति के द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सभी खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दिया ?

उत्तर : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA)

व्याख्या :

• हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCEA के द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए खरीफ फसलों पर MSP में वृद्धि को मंजूरी दिया गया।

• मूंग दाल पर सबसे ज्यादा MSP बढ़ाया गया है।

• 2022 के संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में एक कमेटी के द्वारा MSP में वृद्धि का सुझाव दिया गया था।

• CACP के द्वारा MSP निर्धारित किया जाता है।

• MSP की शुरुआत वर्ष 1966 से हुआ किसानों के फसलों पर सरकार द्वारा निर्धारित कम से कम मूल्य को MSP कहा जाता है।

• सर्वप्रथम गेहूं के फसल पर MSP निर्धारित किया गया था।


प्रश्न. हाल ही में खाद्य सुरक्षा सूचकांक किसके द्वारा जारी किया गया ?

उत्तर : डॉ. मनसुख मंडावरिया

व्याख्या :

• FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर खाद्य सुरक्षा सूचकांक का 5वां संस्करण जारी किया गया।

• इस सूचकांक के अनुसार छोटे राज्यों में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः केरल, पंजाब एवं तमिलनाडु है। छोटे राज्यों में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः गोवा, मणिपुर एवं सिक्किम है जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में पहले स्थान पर दिल्ली है।


प्रश्न. किस देश के द्वारा अपनी पहली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल ‘फतह’ का परीक्षण किया गया ?

उत्तर : ईरान

व्याख्या :

• ईरान के द्वारा एक हाइपरसोनिक मिसाइल फतह का सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की गति 5 Mac से 15 Mac तक जा सकती है।


प्रश्न. ‘एल्डर लाइन’ सेवा की शुरुआत किस राज्य सरकार के द्वारा किया गया ?

उत्तर : उत्तर प्रदेश राज्य सरकार

व्याख्या :

• सीनियर सिटीजन के सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश में एल्डर लाइन प्रोजेक्ट 2021 में शुरू लाया गया था अभी हाल ही में इसे मंजूरी दे दिया गया है।

• एल्डर लाइन सेवा के अंतर्गत वृद्ध जनों के लिए ओल्ड एज होम में सरकार द्वारा मुफ्त में सीनियर सिटीजन की देखरेख एवं पोषण संबंधित कार्य किए जाएंगे


प्रश्न. ‘नंद बाबा दूध मिशन योजना’ किस राज्य में लाया गया ?

उत्तर  : उत्तर प्रदेश

व्याख्या :

• 7 जून तक उत्तर प्रदेश को दूध विकास और दूध उत्पादन के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपए की लागत से नंद बाबा दूध मिशन योजना की शुरुआत किया।


प्रश्न. विश्व बैंक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत के GDP कितने प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है ?

उत्तर : 6.3%

व्याख्या :

• विश्व बैंक द्वारा जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत के GDP का अनुमान 2.1% की वृद्धि के साथ 6.3% का लगाया गया है।

• वर्तमान में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी हैं।


प्रश्न. हाल ही में किस क्षेत्र में सरकार द्वारा मिशन ‘MAHIR’ को शुरू किया गया ?

उत्तर : ऊर्जा के क्षेत्र में

व्याख्या :

• भारत में सौर ऊर्जा को बढ़ाने एवं भारत को सौर ऊर्जा आधारित देश बनाने के लिए MAHIR (मिशन ऑन एडवांस्ड एंड हाई इंपैक्ट रिसर्च) मिशन ऊर्जा मंत्रालय एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया।

•  यह मिशन 5 वर्षों का होगा जो 2027-28 तक चलेगा ।


प्रश्न. गांधीजी के सत्याग्रह की 130 वीं वर्षगांठ किस संगठन द्वारा मनाया गया ?

उत्तर : भारतीय नौसेना

व्याख्या :

• गांधी जी द्वारा शुरू किए गए दक्षिण अफ्रीका में पहली सत्याग्रह के 130वीं वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना का INS-त्रिशूल दक्षिण अफ्रीका के एक कार्यक्रम में भाग लिया।

• 7 जून 1893 में रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीका के डरबन में पीटरमारित्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर  गांधी जी को ट्रेन से उतार दिया जाता है जहां से गांधीजी ने अपनी पहली सत्याग्रह की शुरूआत की।


प्रश्न. रग्बी इंडिया के अपनी 8वीं जूनियर और 10वीं सीनियर चैंपियनशिप कहां खेला जाएगा ?

उत्तर : पुणे (महाराष्ट्र)


●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Previous
Next Post »